लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने पर पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद फैसला लेगी एआईएमआईएम

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:07 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के विषय पर वहां के अपने नेताओं के साथ चर्चा करेगी।

पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम के अगला विधानसभा लड़ने के सवाल पर हैदराबाद के सांसद ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी अपनी पश्चिम बंगाल इकाई के साथ बैठक कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम बातचीत करेंगे और उनसे फीडबैक मिलने के बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा एवं उससे आपको अवगत करा दिया जाएगा।

जब उनसे यह प्रश्न किया गया कि क्या एआईएमआईएम सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ गठजोड़ करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ पहले मुझे पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई से बात तो करने दीजिए।’’

वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएमएचसी) के चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा एआईएमआईएम के साथ कोई चुनावी गठजोड़ नहीं करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘‘ हां, अब टीआरएस से कोई गठबंधन नहीं है। हम कुछ सीटों पर टीआरएस के विरूद्ध लड़ रहे हैं जहां एआईएमआईएम ताल ठोक रही है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि पार्टी के पार्षदों द्वारा किये गये अच्छे कामों के आधार पर एआईएमआईएम जीएचएमसी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने एक दिसंबर के होने वाले इस नगर निकाय चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कथित रूप से कोशिश को लेकर भाजपा पर हमला किया। उन्होंने सवाल किया कि जब अक्टूबर में हैदराबाद बाढ़ से परेशान था तब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उसे क्या वित्तीय सहायता दी।

जब ओवैसी से कुछ भाजपाशासित राज्यों द्वारा ‘लव जिहाद’ के विरूद्ध कानून लाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का भयंकर उल्लंघन होगा और उन्हें संविधान को पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप विशेष विवाह अधिनियम रद्द कर देंगे।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 के चलते युवकों की नौकरियां चली गयी, अर्थव्यवस्था गिरी हुई है, लोग और गरीब हो गये हैं वहीं इन बातों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रही है जो उसकी ‘ड्रामेबाजी’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां