लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:42 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में होने हैं। ओवैसी ने कहा कि पार्टी की राजस्थान इकाई की औपचारिक शुरूआत जल्द ही कर दी जाएगी।

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारी पार्टी ने यह फैसला लिया है कि हम राजस्थान में अपनी पार्टी को लॉन्च करेंगे और यहां पर शुरुआत करेंगे।”

उन्होंने कहा कि एक डेढ़ महीने के अंदर आधिकारिक तौर पर पार्टी को लांच किया जाएगा और हम राजस्थान में जिम्मेदार लोगों से बातचीत करेंगे उनसे चर्चा करेंगे और बहुत से लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे तथा उसके बाद फिर पार्टी का काम शुरू हो जायेगा।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘‘जाहिर है पार्टी को लॉन्च करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए करेंगे.. मगर अभी तो लॉन्च होने दीजिये.. हम अभी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में व्यस्त है.. एक डेढ़ महीने के अंदर सही तस्वीर सामने आ जायेगी।’’

उत्तरप्रदेश में उनकी सभा नहीं होने दी जाती के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी मेरठ में एक चुनावी सभा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा