लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:01 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में होने हैं। ओवैसी ने कहा कि पार्टी की राजस्थान इकाई की औपचारिक शुरूआत जल्द ही कर दी जाएगी।

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारी पार्टी ने यह फैसला लिया है कि हम राजस्थान में अपनी पार्टी को लॉन्च करेंगे और यहां पर शुरुआत करेंगे।”

उन्होंने कहा कि एक डेढ़ महीने के अंदर आधिकारिक तौर पर पार्टी की यहां स्थापना कर दी जाएगी और हम राजस्थान में जिम्मेदार लोगों से बातचीत करेंगे, उनसे चर्चा करेंगे और बहुत से लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे तथा उसके बाद फिर पार्टी का काम शुरू हो जायेगा।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या किसी क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘‘अभी यह कहना जल्दबादजी होगी। हम इसे बाद के चरण में देखेंगे। सबसे पहले हम राजस्थान में पार्टी की स्थापना के लिये काम कर रहे है।’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में तीसरे मोर्च की गुंजाइश है क्योंकि लोग खासकर मुस्लिम अल्पसंख्यक कांग्रेस और भाजपा दोनों से निराश है।

उन्होंने कहा कि एक महीने में जयपुर में उनका यह दूसरा दौरा है और वे लोगों की राय जानने के लिये राज्य के अन्य शहरों मे आना-जाना जारी रखेंगे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने यह भी कहा कि देश को मजबूत करने के लिये मुसलमानों का एक स्वतंत्र नेतृत्व बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों का राजनीतिक सशक्तिकरण आवश्यक है। इससे लोगों में संसदीय प्रणाली के प्रति विश्वास पैदा होगा। देश के लिये मुसलमानों का स्वतंत्र नेतृत्व जरूरी है। इससे देश मजबूत होगा।’’ राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं जहां 2023 के आखिर में चुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे