लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम गुजरात में बीटीपी के साथ मिलकर लडेगी स्थानीय चुनाव: पार्टी सासंद इम्तियाज जलील

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:00 IST

Open in App

औरंगाबाद, 28 दिसंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), छोटूभाई वासवा की अगुवाई वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन करके गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर सफलता का स्वाद चखने के बाद अब उनकी पार्टी गुजरात के राजनीतिक परिदृश्य में कदम रखने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी बीटीपी के साथ गठबंधन में गुजरात में स्थानीय चुनाव लड़ने की योजना है। हमारी अबतक गुजरात में प्रदेश इकाई नहीं है लेकिन अहमदाबाद और भरूच जैसी जगहों पर एआईएमआईएम समर्थक काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ अगले महीने के पहले सप्ताह में मैं बीटीपी के साथ बातचीत के लिए गुजरात जा रहा हूं, उसके बाद मैं अपने पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपूंगा।’’

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीटीपी के दो विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह