लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सभी चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम : ओवैसी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:52 IST

Open in App

औरंगाबाद, 30 अक्टूबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महाराष्ट्र में होने वाले सभी चुनाव लड़ेगी और आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने का विकल्प भी खुला रखेगी। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को यह बात कही।

औरंगाबाद के दो दिवसीय दौरे पर आए ओवैसी ने चीन और कश्मीर के मुद्दों से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना भी की और कहा कि केंद्र सरकार इन मुद्दों से निपटने में नाकाम रही है।

ओवैसी ने कहा, ‘‘चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, लेकिन सरकार इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर रही है। यदि हमारी जमीन पर किसी ने भी कब्जा नहीं किया हुआ है, तो भारत और चीन के बीच अब तक कई दौर की बातचीत क्यों हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लद्दाख ले जाकर वास्तविकता दिखानी चाहिए। लेकिन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस मुद्दे को लेकर चुप हैं।’’

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त कर वहां जमीनी हालात में कोई परिवर्तन नहीं आया है तथा आतंकवादी हमलों में जवानों और आम नागरिकों की हत्याएं हो रही हैं।

भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के बारे में अभी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं।

हैदराबाद से सांसद ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ऐसे किसी गठबंधन का चेहरा कौन होगा। मैं उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में भी कुछ नहीं कह सकता। आदर्श आचार संहिता लागू होने दीजिए, फिर मैं बात करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो