लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के आरक्षण के लिए महाराष्ट्र में आंदोलन करेगी एआईएमआईएम : ओवैसी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:31 IST

Open in App

औरंगाबाद, 18 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण की मांग को लेकर उनकी पार्टी राज्य भर में आंदोलन करेगी।

‘दुआ फाउंडेशन’ और ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट पॉलिसी एंड प्रैक्टिस’ द्वारा महाराष्ट्र में मुस्लिमों की वर्तमान स्थिति पर औरंगाबाद में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ओवैसी ने संवाददाताओं से बात की।

एआईएमआईएम के नेता ने दावा किया, ‘‘अदालत ने स्वीकार किया है कि मुस्लिम समुदाय की 50 जातियों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। बहरहाल, सभी राजनीतिक दल मराठा समुदाय का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मुस्लिमों के आरक्षण के बारे में नहीं बोल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिमों के लिए आरक्षण की मांग की खातिर हम महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार नागपुर विधानसभा सत्र के दौरान आरक्षण के लिए अध्यादेश लाए।’’

ओवैसी ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए प्रदर्शन करना चाहिए और एआईएमआईएम उनका साथ देगी। उन्होंने कहा ‘‘राज्य में कई दिनों से मराठा समुदाय खामोश है। उन्हें आंदोलन करना चाहिए और हम उनका साथ देंगे।’’

राज्य के अमरावती में हुई हिंसा की निंदा करते हुए ओवैसी ने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर