लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम का आधिकारिक ट्विटर खाता हैक किया गया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:12 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 जुलाई राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के आधिकारिक ट्विटर खाते को रविवार को ''हैक'' कर लिया गया। हैकरों ने खाते के नाम को बदलकर ''एलन मस्क'' कर दिया। पार्टी सूत्रों ने हैदराबाद में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले भी इसी तरह पार्टी के ट्विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में बहाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दोबारा खाते को हैक कर लिया गया।

हैकरों ने एआईएमआईएम के स्थान पर ''एलन मस्क'' लिख दिया और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क की तस्वीर लगा दी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, '' नौ दिन पहले भी एआईएमआईएम के आधिकारिक ट्₨विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में हमने ट्विटर से बातचीत कर बहाल किया। अब एक बार फिर खाते को हैक किया गया है।''

उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल