लाइव न्यूज़ :

सपा के लिए एआईएमआईएम कोई चुनौती नहीं, सिर्फ कुछ वोट काट सकती हैः बर्क

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:38 IST

Open in App

संभल (उप्र), सात सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय सांसद डॉक्टर शफीक-उर-रहमान बर्क ने मंगलवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सपा के लिए कोई 'चुनौती' नहीं हैं, लेकिन वे कुछ मतों का नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बर्क ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' हमारे लिए वह (ओवैसी) चुनौती नहीं हैं, अभी वह इस स्थिति में नहीं हैं। वह वोट काट कर नुकसान तो पहुंचा सकते हैं लेकिन जीत नहीं सकते हैं और वो समाजवादी पार्टी से घबराए हुए हैं। ''

बर्क ने राज्य की भाजपा सरकार पर जनता पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया।

सपा सांसद ने कहा, '' हम हिंदुस्तान में रहते हैं, यह हमारा मुल्क है और हमें अपने मुल्क पर फक्र हैं, हम अपने मुल्क के दर्द में शरीक हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तबसे लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है और उन पर अत्याचार हो रहे हैं। ’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने पर सपा सांद ने कहा, '' वह पूर्व राज्यपाल रहे हैं और वह जिम्मेदार इंसान हैं और मुल्क के हालात पर रोशनी डालने का उन्हें हक है। ''

बर्क ने दावा किया कि रामपुर के सांसद आजम खान पर अत्याचार हो रहे हैं और उन्होंने खान को जेल से रिहा किए जाने की मांग की।

भाजपा नेता आकाश कुमार सक्सेना की शिकायत पर रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में रविवार को आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

अपनी शिकायत में सक्सेना ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी नेता आजम खान का दौरा करने और उनकी पत्नी ताजीन फातिमा के साथ बैठक के बाद कुरैशी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया और इसकी तुलना 'खून पीने वाले राक्षस' से की।

कुरैशी (81) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह वर्ष 2014 से 2015 तक मिजोरम के राज्यपाल भी रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग