लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम सांसद मराठवाड़ा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल हुए

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:27 IST

Open in App

औरंगाबाद, 17 सितंबर एआईएमआईएम नेता और स्थानीय सांसद इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद अतीत में ऐसे कार्यक्रमों में अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए।

गौरतलब है कि मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र का बहुत बड़ा हिस्सा 1948 से पहले तक निजाम के शासन में था। मुक्ति दिवस पर स्थानीय लोगों के संघर्ष को याद किया जाता है जिन्होंने निजाम शासित प्रदेश का स्वतंत्र भारत में विलय के लिए संघर्ष किया। जलील ने सिद्धार्थ गार्डन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया जहां तिरंगा फहराया गया।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि सांसद निर्वाचित होने के छह साल बाद वह मुक्ति दिवस समारोह में शामिल क्यों हो रहे हैं, इसपर जलील ले कहा, ‘‘मैं इसके पक्ष में तर्क रख सकता हूं कि अतीत में मैं इस समारोह में क्यों नहीं आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरा सवाल यह है कि अतीत में इस समारोह में भाग लेने वालों ने ऐसा क्या खास हासिल कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे