लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम सांसद ने सपा नेता अबू आजमी को पार्टी में शामिल होने का 'न्योता' दिया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:31 IST

Open in App

औरंगाबाद, 29 जून एआईएमआईएम के नेता व औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने मंगलवार को सपा नेता अबू आजमी को अपनी पार्टी में शामिल होने का 'न्योता' दिया। इससे एक दिन पहले ही सपा नेता ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के एआईएमआईएम के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए वह ओमप्रकाश राजभर नीत सुहेलदेव समाज पार्टी के साथ गठबंधन करेगी।

औवेसी की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने ट्वीट किया कि एआईएमआईएम के इस कदम से केवल धर्मनिरपेक्ष मतों का विभाजन होगा और वह इस प्रमुख राज्य में भाजपा को एक बार फिर सत्ता में आने से नहीं रोक पाएगी।

आजमी ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़कर मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों की सलाह की अनदेखी कर रही है।

आजमी पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने ट्वीट किया, ''मैं अबू आसिम आजमी को मजलिस (एआईएमआईएम) में शामिल होने का न्योता देता हूं। हम कांग्रेस, भाजपा, और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों से लड़ेंगे। आजम खान को सपा (समाजवादी पार्टी) की वफादारी का अच्छा सिला मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos