लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम सांसद ने सपा नेता अबू आजमी को पार्टी में शामिल होने का 'न्योता' दिया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:35 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 29 जून एआईएमआईएम के नेता व औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने मंगलवार को सपा नेता अबू आजमी को अपनी पार्टी में शामिल होने का 'न्योता' दिया। इससे एक दिन पहले ही सपा नेता ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के एआईएमआईएम के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए वह ओमप्रकाश राजभर नीत सुहेलदेव समाज पार्टी के साथ गठबंधन करेगी।

औवेसी की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने ट्वीट किया कि एआईएमआईएम के इस कदम से केवल धर्मनिरपेक्ष मतों का विभाजन होगा और वह इस प्रमुख राज्य में भाजपा को एक बार फिर सत्ता में आने से नहीं रोक पाएगी।

आजमी ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़कर मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों की सलाह की अनदेखी कर रही है।

आजमी पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने ट्वीट किया, ''मैं अबू आसिम आजमी को मजलिस (एआईएमआईएम) में शामिल होने का न्योता देता हूं। हम कांग्रेस, भाजपा, और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों से लड़ेंगे। आजम खान को सपा (समाजवादी पार्टी) की वफादारी का अच्छा सिला मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू