लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम के विधायकों ने नीतीश से मुलाकात की, राजनीतिक अटकलें तेज

By भाषा | Updated: January 28, 2021 23:46 IST

Open in App

पटना, 28 जनवरी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के सभी पांच विधायकों ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और इसके बाद इन विधायकों के सत्तारूढ़ जद (यू) में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गयीं।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया और इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों से कहा कि सीमांचल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की गयी।

इससे पूर्व लोजपा के एक मात्र विधायक राजकुमार सिंह ने भी बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की। उसके बाद उनके जद (यू) में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं।

कुछ दिन पहले ही मायावती की पार्टी बसपा के एक मात्र विधायक जमा खां जद (यू) में शामिल हो गए थे।

इमान ने जद (यू) या भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे भी परिवार हैं जिसके सदस्य शांति से एक साथ नहीं रह पाते हैं लेकिन संबंध तोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं तो उनके बच्चे भटक जाते हैं। यहाँ भी ऐसा ही है। राजनैतिक स्तर पर खींचतान, रस्साकशी ने नौकरशाही को आगे बढ़ाने का काम किया है।

एआईएमआईएम विधायकों की नीतीश से मुलाकात को लेकर पैदा हुयी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर इमान ने कहा, ‘‘यह मीडिया पर निर्भर है कि वह राई को पहाड़ बना दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू