लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी के MLA ने छोटे डंडे से एक व्यक्ति को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: August 12, 2019 20:33 IST

व्यक्ति ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने साहब (विधायक) से पैसे लिये और शराब पिया। मेरे भले के लिए ही उन्होंने मुझे पीटा। वह हमेशा हमारे परिवार का ध्यान रखते हैं।’’ वीडियो में दिख रहे अन्य लोग इस व्यक्ति की पिटाई का आनंद लेते नजर आ रहे हैं और विधायक के व्यवहार में कोई आक्रामकता नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने दावा किया कि इस व्यक्ति को शराब की लत है और वह अपने काम और परिवार की अनदेखी कर रहा था।मोहिउद्दीन ने उस व्यक्ति की पिटाई करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह घटना चार महीने पहले की है।

अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक कौसर मोहिउद्दीन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर शराब के नशे में ड्यूटी पर आने को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।

चार महीने पुरानी इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में विधायक उस व्यक्ति को एक कार्यालय में छोटे डंडे से पिटाई करते दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें देख रहे हैं। संपर्क करने पर मोहिउद्दीन ने उस व्यक्ति की पिटाई करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह घटना चार महीने पहले की है और वीडियो हाल ही में सामने आया है।

विधायक ने दावा किया कि इस व्यक्ति को शराब की लत है और वह अपने काम और परिवार की अनदेखी कर रहा था। इस व्यक्ति की पहचान सैयद सरवर के रूप में की गयी है और उसने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार की देख-रेख मोहिउद्दीन कर रहे हैं।

व्यक्ति ने मीडिया से कहा, ‘‘मैंने साहब (विधायक) से पैसे लिये और शराब पिया। मेरे भले के लिए ही उन्होंने मुझे पीटा। वह हमेशा हमारे परिवार का ध्यान रखते हैं।’’ वीडियो में दिख रहे अन्य लोग इस व्यक्ति की पिटाई का आनंद लेते नजर आ रहे हैं और विधायक के व्यवहार में कोई आक्रामकता नहीं है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया