लाइव न्यूज़ :

भाजपा से मिली हुई है एआईएमआईएम, चुनाव में उसका असर नहीं होगा: मदन मोहन झा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 14:33 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली इस पार्टी का विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा क्योंकि लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को इस चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा और कांग्रेस 2015 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि एआईएमआईएम, महागठबंधन के वोट में कोई सेंधमारी नहीं कर पाएगी क्योंकि मतदाता अकलमंदी के साथ वोट करेंगे और अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यह बयान उस वक्त दिया है जब विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सीमांचल के कई उन क्षेत्रों में मतदान होने वाला है जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी संख्या में है और एआईएमआईएम ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में एआईएमआईएम ने उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, बसपा एवं कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर अलांयस’ (जीडीएसएफ) का गठन किया है। कुशवाहा इस गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

यह पूछे जाने पर क्या ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम बिहार चुनाव के तीसरे चरण में महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकती है तो झा ने कहा, ‘‘मतदाता अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। वे बहुत अकलमंदी के साथ मतदान करेंगे।’’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘उनके (एआईएमआईएम) के एक या दो मजबूत उम्मीदावार कुछ असर डाल सकते हैं, लेकिन आमतौर पर मतदाता उनके साथ नहीं जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाता गलत फैसला नहीं करेंगे।’’

ओवैसी और उनके सहयोगियों को ‘वोट कटवा’ करार देते हुए झा ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘सबको पता है कि इन्हें कौन गाइड कर रहा है।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि एआईएमआईएम भाजपा की ‘बी टीम’ है और दोनों मिले हुए हैं।

महागठबंधन के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर झा ने कहा कि महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

चुनाव बाद जरूरत पड़ने पर लोक जनशक्ति पार्टी का साथ लेने की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’

बिहार में दो चरणों का मतदान 28 अक्टूबर और तीन नवंबर हो चुका है। तीसरे और आखिरी चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos