लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एआईएमआईएम नेता ने प्रतिद्वंद्व समूह पर चलायी गोलियां, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:34 IST

Open in App

आदिलाबाद (तेलंगाना), 18 दिसंबर तेलंगाना के आदिलाबाद में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प के दौरान एआईएमआईएम के जिलास्तरीय एक नेता ने कथित रूप से गोली चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया था जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गयी जिसके बाद असादुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एमआईएम के आदिलाबाद जिलाअध्यक्ष फारूक अहमद ने प्रतिद्वंद्वी गुट पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के मुताबिक नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अहमद को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उपयुक्त कदम उठाये।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बताया कि घायलों की पहचान सैयद जमीर, सैयद मुथेसीन और सैयद मन्नान के रूप में हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी