लाइव न्यूज़ :

हम यह खैरात' नहीं चाहते, हमारी लड़ाई बाबरी मस्जिद के लिए थी, जमीन के इस टुकड़े के लिए नहीं: ओवैसी

By भाषा | Updated: November 12, 2019 20:54 IST

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि कांग्रेस, राकांपा, बसपा और अन्य चुप क्यों है और उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। ओवैसी ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा या शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी

Open in App

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के तहत एक मस्जिद के निर्माण के लिए दी जाने वाली पांच एकड़ की भूमि के पक्ष में नहीं है क्योंकि यह लड़ाई कानूनी अधिकार और बाबरी मस्जिद के लिए थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के लिए बोलता हूं, हम यह ‘खैरात’ नहीं चाहते हैं। हमारी लड़ाई कानूनी अधिकार के लिए थी, बाबरी मस्जिद के लिए थी। हमारी लड़ाई जमीन के इस टुकड़े के लिए नहीं थी।...’’

जब उनसे कुछ मुस्लिम नेताओं की उन टिप्पणियों के बारे में पूछा गया कि पांच एकड़ की जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित 67 एकड़ जमीन में से ही आवंटित की जानी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक चला यह पूरा संघर्ष जमीन के एक टुकड़े के लिए नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इतना संयम क्यों रखा। हम अदालत में गए, अगर यह जमीन का एक टुकड़ा होता तो हम इसे कहीं और स्वीकार कर सकते थे। लेकिन पिछले 50 वर्षों से हम सभी संयम के साथ इस मामले को कानून की अदालत में लड़ रहे थे।’’ ओवैसी ने अपने उस दावे को दोहराया कि देश ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘...भारत में मुसलमानों को द्वितीय श्रेणी के नागरिक बनाने के लिए कैसे प्रयास किए जा रहे हैं। देखते रहे।’’ उन्होंने कहा कि इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता..एनआरसी, नागरिक संशोधन विधेयक लाकर, आप क्या संदेश दे रहे है। मुझे अफसोस है कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल अपने मुंह बंद किये हुए हैं।

ओवैसी ने पूछा कि कांग्रेस, राकांपा, बसपा और अन्य चुप क्यों है और उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। ओवैसी ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में भाजपा या शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेगी। ओवैसी की पार्टी के महाराष्ट्र में दो विधायक हैं। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है