लाइव न्यूज़ :

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी का कटा 200 रुपए का चालान, जुर्माना लगाने वाले ट्रैफिक पुलिस को मिला इनाम

By अनिल शर्मा | Updated: November 25, 2021 09:29 IST

ओवैसी की गाड़ी का चालान कार पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से कटा। इसके लिए उनपर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी मंगलवार को सोलापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थेजिस गाड़ी से ओवैसी सोलापुर पहुंचे उसके आगे के हिस्से में नंबर प्लेट नहीं लगी थी

मुंबईः महाराष्ट्र के सोलापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। वहीं ओवैसी की गाड़ी का चालान काटनेवाले पुलिस को अधिकारियों ने इनाम दिया। 

ओवैसी की गाड़ी का चालान कार पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से कटा। इसके लिए उनपर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। ओवैसी इसी वाहन से महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे थे। 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की जब वह सोलापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।  अधिकारी ने बताया कि ओवैसी एक एसयूवी गाड़ी में सोलापुर के सदर बाजार इलाके स्थित सरकारी अतिथि गृह पहुंचे और आराम करने चले गए। वहां मौजूद पुलिस निरीक्षक रमेश चिंतानकीडी ने देखा कि उनकी कार के आगे के हिस्से में नबर प्लेट नहीं लगी है। इसके बाद यातायात पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत वाबले ने ड्राइबर से 200 रुपये का जुर्माना वसूला।

वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने ओवैसी की गाड़ी के चालक पर जुर्माना लगाने वाले पुलिस कर्मी को बाद में इनाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मिलकर चालान करने वाले कर्मी को 5000 रुपये का नकद इनाम दिया।

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीTraffic Policeएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे