लाइव न्यूज़ :

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-शरणार्थियों से पहले अल्पसंख्यकों पर दें ध्यान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2020 05:18 IST

ओवैसी ने दावा किया कि सीएए बाबासाहब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की भावना के खिलाफ है. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ''जिन लोगों ने आपको (मोदी) वोट दिया वे भारतीय हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों ने आपको वोट नहीं दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी ओवैसी ने दावा किया कि सीएए बाबासाहब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की भावना के खिलाफ है

 नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मामले को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वे पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के बजाय अपने देश के अल्पसंख्यकों और दलितों पर ध्यान दें.

यहां पेडापल्ली में एक सार्वजनिक बैठक में ओवैसी ने दावा किया कि सीएए बाबासाहब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की भावना के खिलाफ है. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ''जिन लोगों ने आपको (मोदी) वोट दिया वे भारतीय हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लोगों ने आपको वोट नहीं दिया है. लेकिन मोदी को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों की परवाह है. उन्हें भारत के अल्पसंख्यकों और दलितों की चिंता नहीं है.''

ओवैसी के अनुसार सीएए सिर्फ मुसलमान-विरोधी ही नहीं बल्कि दलित-विरोधी भी है. उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन लोगों को धर्म के आधार पर विभाजित करना स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत, लोगों को आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चुनावी कार्ड और माता-पिता की जन्मतिथि जैसे पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए परेशान किया जाएगा.

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं