लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा- तालिबानी, भारत में दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2021 17:54 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जीका वायरस का दूसरा रूप बताया था.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वायरस का टीका बना लिया है.राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट सुलझा चुकी है.भारत और बिहार में भी बहुत से तालिबानी सोच के लोग हो गए हैं.

पटनाः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक हरिभूषण ठाकुर 'बचौल' ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को तालिबानी बताते हुए कहा है कि ओवैसी दूसरा जिन्ना बनना चाह रहे हैं, लेकिन अब वे कामयाब नहीं हो पाएंगे. 

 

 

दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मधुबनी के बिस्फी से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर 'बचौल' ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बरसाती मेंढक की तरह टर्र-टर्र कर रहे हैं. वे भारत में दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रहते वे ऐसा नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि तालिबानी सोच वाले लोगों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा.

बचौल ने कहा कि ओवैसी राजनीतिक चमकाने के लिए ये सब कर रहे हैं. राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट सुलझा चुकी है. भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसे लोग सांप्रदायिक, गजवा-ए-हिंद और जेहाद की सोच वाले हैं. ऐसी मानसिकता के तहत ही काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत और बिहार में भी बहुत से तालिबानी सोच के लोग हो गए हैं.

लेकिन भारत में अब ऐसी सोच के लोगों के दिन अब लद गए हैं. विधायक ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मस्जिद में गोलियां चलती हैं. भारत में नहीं चलेंगी. भारत के एक समुदाय विशेष के उन नेताओं पर भी हमला बोला जिन्होंने हाल में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे को आजादी की लड़ाई बताया था और उनकी तुलना महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से की थी.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नेहरू और गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि आजादी का इतिहास भारत का देखिए और बाकी विदेशी देशों का देखिए. उन्होंने कहा कि लडाके आज अफगानिस्तान को तबाह करने में जुटे हैं और भारत के वामपंथी इसपर चुप हैं. भाजपा विधायक ने पूछा कि क्या महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने किसी का हाथ कटा, किसी गर्भवती महिला को पीटा?

क्या उनके अधिकारों का हनन किया? बचौल ने कहा कि ये लोग दुनिया का इस्लामीकरण करना चाहते हैं. आतंकवाद के पोषक हैं. उन्होंने कहा कि उनका जो भी समर्थन करते हैं. उनको भारत मे रहने का कोई हक नहीं है. वे अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल-डीजल सस्ता है, मकान भी सस्ता है, वहां जाकर देखें तब भारत के बारे में बात करें.

यहां बता दें कि दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जीका वायरस का दूसरा रूप बताया था. उन्होंने कहा था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वायरस का टीका बना लिया है. ओवैसी जैसे लोग देश का दूसरा विभाजन नहीं कर सकते हैं. ओवैसी और उनका छोटा भाई राष्ट्र विरोधी बातें करते रहे हैं.

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीBJPबिहारपटनानरेंद्र मोदीअमित शाहअफगानिस्तानतालिबानTaliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया