लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को ‘भारत का पिता’ कहने पर ओवैसी ने ट्रंप को कहा ‘जाहिल’

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:53 IST

ओवैसी ने कहा, ‘‘एल्विस प्रेस्ली लोगों को अपने गानों से मंत्रमुग्ध करते थे। मोदी भी जब भाषण देते हैं तो ऐसा ही करते हैं। लेकिन मैं यह कहकर अपने प्रधानमंत्री को कमतर नहीं आंक सकता कि वह एल्विस प्रेल्ली की तरह हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि मोदी और महात्मा गांधी की तुलना नहीं की जा सकती।गांधीजी ने राष्ट्रपिता की उपाधि अर्जित की थी।

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत का पिता’ (फादर ऑफ इंडिया)कहने पर बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के महान अतीत और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में जानकारी नहीं है।ओवैसी ने मोदी की अमेरिका यात्रा और ह्यूस्टन में उनके ट्रंप के साथ मंच साझा करने के संबंध में पूछे गये सवालों पर यहां संवाददाताओं से कहा कि यहां तक कि बाद में जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे भारतीय राजनीति के दिग्गजों को भी देश का पिता नहीं कहा गया।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी को देश का पिता कहा है। वह जाहिल हैं। उन्हें कुछ नहीं पता। उन्हें महात्मा गांधी के बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें भारत के महान अतीत के बारे में, हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में कुछ नहीं पता और वह उन्हें (मोदी को) देश का पिता कहते हैं।’’ओवैसी ने कहा कि मोदी और महात्मा गांधी की तुलना नहीं की जा सकती। गांधीजी ने राष्ट्रपिता की उपाधि अर्जित की थी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह मोदी की तुलना एल्विस प्रेस्ली के साथ करने पर ट्रंप से सहमत हैं। ओवैसी ने कहा, ‘‘एल्विस प्रेस्ली लोगों को अपने गानों से मंत्रमुग्ध करते थे। मोदी भी जब भाषण देते हैं तो ऐसा ही करते हैं। लेकिन मैं यह कहकर अपने प्रधानमंत्री को कमतर नहीं आंक सकता कि वह एल्विस प्रेल्ली की तरह हैं।’’ट्रंप ने मंगलवार को मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था, ‘‘मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था। वहां काफी मतभेद और अंदरुनी झगड़े थे। लेकिन उन्होंने (मोदी ने) सबको एकजुट किया, जैसे कोई पिता करता है। शायद वह फादर ऑफ इंडिया (भारत के पिता) हैं।’’

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया