लाइव न्यूज़ :

पुणे में खेल विवि का विरोध करने के लिए मंत्री को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:16 IST

Open in App

औरंगाबाद, 15 अगस्त एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई को काले झंडे दिखाए। वे औरंगाबाद के बजाए पुणे में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय सांसद जलील ने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था, ‘हमारा खेल विश्वविद्यालय लौटाओ’। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब यहां का दौरा करेंगे तो वे मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों का गुस्सा अभिव्यक्त करने के लिए इसी तरह का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग आते हैं और इसका नाम बदलने की बात करते हैं (वह संभवत: औरंगाबाद का नाम बदलकर शम्भाजीनगर करने की शिवसेना की मांग का जिक्र कर रहे थे)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद ने पूछा, ‘‘इन लोगों ने अभी तक क्षेत्र को क्या दिया है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसके निर्देश पर प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को मराठवाड़ा जैसे पिछड़े इलाके से पुणे स्थानांतरित किया गया। यह इस क्षेत्र और यहां के खिलाड़ियों की जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह