लाइव न्यूज़ :

हरियाणा को विमान निर्माण तकनीक, रक्षा उपकरण निर्माण क्षेत्र का केंद्र बनाने का लक्ष्य : दुष्यंत चौटाला

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 जून हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को विमान निर्माण तकनीक और रक्षा उपकरण उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर भारत के प्रमुख रखरखाव, मरम्मत और जीर्णोद्धार (एमआरओ) केंद्र के तौर पर स्थापित करना है।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कहा, “यह नागरिक व सैन्य विमान दोनों के लिये लाभकारी होगा। यह केंद्र सभी एयरलाइंस के लिये रखरखाव की लागत को भी कम करेगा।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अगले पांच सालों में विमान निर्माण तकनीक और रक्षा उपकरण उत्पादन क्षेत्र में 7000 करोड़ रुपयों के निवेश के साथ करीब 31 हजार युवाओं के लिये प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है।

उप मुख्यमंत्री के पास नागर विमानन विभाग का प्रभार भी है। वह यहां ‘हरियाणा एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी-2021’ के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि उद्योगों को आकर्षित करने के लिये यह नीति तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इस नीति के निष्पादन के लिये हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग, एमएसएमई विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों की एक समिति बनाई गई, जिसमें सभी हितधारकों से सुझाव लेकर मसौदा नीति तैयार की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह