लाइव न्यूज़ :

देश को 2030 तक ड्रोन प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने का लक्ष्य : नागर विमानन मंत्री

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:49 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 सितंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य देश को 2030 तक ड्रोन प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत इस क्रांति में अग्रणी बनने जा रहा है। हमारा लक्ष्य भारत को 2030 तक ड्रोन प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बनाना है। ’’

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसा तीन कारणों से काफी संभव है। एक, हमारी इंजीनीयरिंग प्रतिभा। दूसरा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारी मजबूती। तीसरा, हमारी युवा आबादी। भारत की 70 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम आयु की है। ’’

इससे पहले, उन्होंने यहां विकारबाद के पास ‘मेडिसींस फ्रॉम द स्काई’ परियोजना की शुरूआत की, जिसके तहत ड्रोन के जरिए दवाइयां और टीके पहुंचाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos