लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी में एम्स का जल्द होगा शिलान्यास : खट्टर

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि रेवाड़ी जिले में एम्स की आधारशिला जल्द रखी जाएगी।

खट्टर ने रेवाड़ी जिले के बावल में 'हरियाणा प्रगति रैली' को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी जिले के औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने वहां श्रम न्यायालय की स्थापना के लिए आवश्यक राशि संबंधित प्राधिकरण के पास जमा कर दी है।

एक आधिकारिक बयान में खट्टर के हवाले से कहा गया है कि रेवाड़ी जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने लगभग 40 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 112 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 14 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल, रैली के संयोजक और सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और राज्य भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ उपस्थित थे।

संविधान दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए, खट्टर ने कहा कि देश का लोकतंत्र, शासन और संघीय ढांचा संविधान के कारण ही काम करता है।

संविधान दिवस 1949 में संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा नीत सरकार के पिछले सात वर्षों के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2250 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।

रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा में विकासात्मक सुधार लाने के लिए वर्तमान सरकार ने 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के मंत्र पर काम किया है।

खट्टर ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर भर्ती उनकी सरकार का मकसद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान युवा हितों को नजरंदाज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पुरानी सरकारों के कार्यकाल के दौरान अनेक भर्तियों के सिलसिले में न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था, लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग