लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी में आईसीयू में भर्ती बुजुर्गों की तुलना में युवाओं की मौतों का आंकड़ा ज्यादा, जानें एम्स स्टडी में किन बातों का किया गया खुलासा

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 08:47 IST

एम्स की एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि कोरोना की पहली लहर को दौरान बुजुर्गों की तुलना में 18 से अधिक उम्र वाले लोगों की ज्यादा मौतें हुई है । इस स्टडी में युवाओं की मौत के कारण भी बताए गए हैं , जिनसे सभी को सावधान होने की जरूरत है ।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स की स्टडी में पाया गया कि पहली लहर में ज्यादा युवाओं की हुई मौतपहली लहर के दौरान एम्स के आईसीयू में 42.1 प्रतिशत युवाओं का मौत 18 से अधिक उम्र के लोगों की मौत की सबसे बड़ी वजह पहले से किसी बीमारी का शिकार होना था एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि कोरोना बच्चों के लिए उतना घातक साबित नहीं हुआ था

दिल्ली :  कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में सबसे ज्यादा जानें गई । कोरोना की पहली लहर के अपेक्षा दूसरी लहर ने ज्यादा तबाही मचाई है । ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक स्टडी सामने आई है, जिसमें पहली लहर के बारे में  हैरान करने वाली बात का खुलासा किया गया है कि कोविड एम्स आईसीयू में मरने वाले बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं की संख्या ज्यादा थी । दरअसल एम्स में यह स्टडी 4 अप्रैल से लेकर 24 जुलाई तक की गई थी , जिसमें यह पाया गया था कि एम्स के आईसीयू में कुल 247 मौतें हुई थी, जिसमें युवाओं का प्रतिशत 42.1 प्रतिशत था । यह स्टडी 4 अप्रैल से 24 जुलाई के बीच की गई थी । 

एम्स के इस अध्ययन में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है । स्टडी के अनुसार आईसीयू में मरने वाले 94.74% में एक और एक से अधिक कोमॉर्बिडिटिज पाई गई है। मरने वालों में 5% ऐसे लोग थे जिनमें कोई कोमॉर्बिडिटिज  नहीं थी। एक्सपर्ट का कहना है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों की मौत की सबसे बड़ी वजह उनका किसी ना किसी बीमारी का शिकार होना है, जिसकी वजह से उनमें कोरोना संक्रमण सीवियर होता है और मौत का खतरा भी ज्यादा होता है। 

 एम्स में पहले लहर के दौरान कुल 654 मरीज आईसीयू में एडमिट हुए थे, जिसमें 227 यानी 37.7 प्रतिशत की मौत हो गई । अध्ययन में पाया गया कि इसमें 65 प्रतिशत पुरुष है और मरने वालों की एवरेज उम्र 56 साल की लेकिन सबसे कम 18 साल की उम्र में भी मौत हुई है और ज्यादा से ज्यादा 97 साल थी ।  एम्स ट्रॉमा सेंटर के चीफ डॉ राजेश मल्होत्रा ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है ।  इस स्टडी में हमने देखा कि 42.1 प्रतिशत की उम्र 50 साल से कम है जबकि 51 से 65 साल के बीच 34.8% और 65 साल के ऊपर 23.1% है।

इसमें डॉक्टर मल्होत्रा ने इतनी संख्या में युवाओं के मरने की दो बड़ी वजह बताई है । पहली वजह यह कि हमारे देश में युवाओं की संख्या ज्यादा है तो एडमिट होने वालों में ज्यादा संख्या युवाओं की थी लेकिन दूसरी वजह ज्यादा चिंताजनक है कि 50 साल से कम उम्र वाले भी किसी ना किसी बीमारी के शिकार हैं । स्टडी में लगभग 95% लोगों में एक या एक से अधिक बीमारी थी, जिसमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी बीमारियां प्रमुख थी, जिसकी वजह से उनमें कोरोना के सीवीयर लक्षण पाए गए ।

साथ ही  डॉक्टर मल्होत्रा ने कहा कि इस स्टडी के आधार पर यह बात साफ हो रही है कि जिन्हें कोई अन्य बीमारी थी चाहे उनकी उम्र कम क्यों ना हो उनके लिए वायरस ज्यादा खतरनाक हो जानलेवा बना । उन्होंने कहा कि पहली बार बच्चों को भी सिस्टम में शामिल किया गया था । इसमें 46 बच्चे आईसीयू में थे, जिसमें 6 की मौत हुई यानी यह औसत 13 परसेंट दर्ज किया गया । उन्होंने कहा कि बच्चों में भी जितनी मौतें हुई है । उनमें कई प्रकार की दूसरी बीमारी भी थी, जिसमें सबसे प्रमुख मोटापा था । इस स्टडी में इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चों में कोरोना उतना घातक नहीं है । 

टॅग्स :एम्सदिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल