लाइव न्यूज़ :

एम्स छात्र संघ ने रामलीला मंचन पर सोशल मीडिया पर हंगामा होने पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) छात्र संघ ने संस्थान में कुछ छात्रों द्वारा किये गये रामलीला मंचन की एक वीडियो क्लिप की सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर निंदा होने के बाद रविवार को माफी मांगी। इन छात्रों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा एम्स परिसर में छात्रावास के पास दशहरा के मौके पर रामलीला मंचन किया गया था और इन पर रामायण के कुछ पात्रों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है।

इसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह धार्मिक भावनाओं का अपमान है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

एम्स छात्र संघ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एम्स के कुछ छात्रों द्वारा की गई रामलीला मंचन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। छात्रों की ओर से, हम इस मंचन के लिए क्षमा चाहते हैं, जिसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि न हो।’’

एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एम्स प्रशासन ने छात्रों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे की संवेदनशीलता को समझते हुए छात्रों ने एक ट्वीट जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।’’

अधिकारी ने कहा कि मंचन किसी आधिकारिक गतिविधि या कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और छात्रों ने इसे आयोजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता