लाइव न्यूज़ :

एम्स आरडीए ने दीक्षांत समारोह के ऑनलाइन आयोजन का किया बहिष्कार, विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने 47 वें दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन आयोजित करने के प्रशासन के फैसले का विरोध किया है और संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि 11 जनवरी के आयोजन को सभी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए छोटे छोटे समूहों में सबकी शारीरीक मौजूदगी में आयोजित की जाए।

आरडीए ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उसके सदस्य दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे और आयोजन के दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को लिखे पत्र में आरडीए ने कहा कि किसी भी छात्र के जीवन में अलग महत्व रखने वाला दीक्षांत समारोह दो साल से अधिक समय से लंबित था।

पत्र के अनुसार, जब भी आरडीए के अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों के दीक्षांत समारोह की तारीखों के बारे में प्रशासन से संपर्क किया, 'मुख्य अतिथि से कोई पुष्टि नहीं मिलने' को देरी का कारण बताया गया था।

आरडीए अध्यक्ष डॉ आदर्श प्रताप सिंह, महासचिव पवन सिंह और उपाध्यक्ष पी चंदन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि इस 47 वें दीक्षांत समारोह का रेजिडेंट डॉक्टर बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, और इसके आयोजन की सूचना बहुत देरी से दी गई है तथा पिछले दो साल से स्नातक बैचों को इसमें शामिल किया गया है ।

पत्र में कह गया है,‘‘एम्स में हर छह महीने में पास आउट बैच होते हैं, लेकिन दीक्षांत समारोह के लिए उन्हें एक साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने इस महामारी में दिन-रात काम किया लेकिन जब दीक्षांत समारोह का समय आया हम इसमें आभासी तौर पर शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल