लाइव न्यूज़ :

एम्स आरडीए ने दीक्षांत समारोह के ऑनलाइन आयोजन का किया बहिष्कार, विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने 47 वें दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन आयोजित करने के प्रशासन के फैसले का विरोध किया है और संस्थान के निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि 11 जनवरी के आयोजन को सभी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए छोटे छोटे समूहों में सबकी मौजूदगी में आयोजित की जाए।

आरडीए ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उसके सदस्य दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को लिखे पत्र में आरडीए ने कहा कि किसी भी छात्र के जीवन में अलग महत्व रखने वाला दीक्षांत समारोह दो साल से अधिक समय से लंबित था।

पत्र के अनुसार, जब भी आरडीए के अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों के दीक्षांत समारोह की तारीखों के बारे में प्रशासन से संपर्क किया, 'मुख्य अतिथि से कोई पुष्टि नहीं मिलने' को देरी का कारण बताया गया था।

आरडीए अध्यक्ष डॉ आदर्श प्रताप सिंह, महासचिव पवन सिंह और उपाध्यक्ष पी चंदन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि इस 47वें दीक्षांत समारोह का रेजिडेंट डॉक्टर बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, और इसके आयोजन की सूचना बहुत देरी से दी गई है तथा पिछले दो साल से स्नातक बैचों को इसमें शामिल किया गया है ।

पत्र में कह गया है,‘‘एम्स में हर छह महीने में पास आउट बैच होते हैं, लेकिन दीक्षांत समारोह के लिए उन्हें एक साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने इस महामारी में दिन-रात काम किया लेकिन जब दीक्षांत समारोह का समय आया हम इसमें आभासी तौर पर शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए