लाइव न्यूज़ :

मंगलवार तक एम्स, आरएमएल अस्पताल में लग जाएगा ऑक्सीजन संयंत्र, बुधवार से होगी आपूर्ति

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना का काम जारी है और मंगलवार रात तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उसने कहा कि बुधवार को पाइप कनेक्शन और परीक्षण के लिये पूर्वाभ्यास किया जाएगा और दोनों संयंत्र बुधवार शाम तक काम करना शुरू कर देंगे।

कोविड-19 के दैनिक मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के बीच ऑक्सीजन, ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों और आईसीयू बिस्तरों की मांग कई गुना बढ़ गई है।

नयी दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में उपचार करा रहे कोविड-19 के गंभीर मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने 23 अप्रैल को समीक्षा बैठक की थी।

यह तय किया गया था कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) पांच पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र एम्स ट्रॉमा सेंटर, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल और हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में स्थापित करेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन संयंत्रों को लगाने का खर्च पीएम-केयर्स कोष से वहन किया जा रहा है। इस कोष के तहत देश भर में 500 चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिये कोष जारी किया गया है। उसने कहा कि यह संयंत्र तीन महीने के अंदर स्थापित किये जाएंगे।

एम्स और आरएमएल अस्पताल में लग रहे ऑक्सीजन संयंत्र से प्रति मिनट एक हजार लीटर प्रवाह दर से ऑक्सीजन प्राप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?