लाइव न्यूज़ :

एम्स ने कोविड-19 संकट के दौरान बड़ा योगदान दिया : हर्षवर्द्धन

By भाषा | Updated: January 11, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोविड-19 संकट के दौरान मरीज देखभाल, अनुसंधान एवं शिक्षा में विपुल योगदान दिया है तथा एम्स कर्मियों द्वारा रोजाना के स्तर पर की जाने वाली जद्दोजहद को याद रखा जाना चाहिए।

मंत्री ने डब्ल्यूएचओ एसईएआरओ की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल के साथ एम्स के 47 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

उन्होंने एम्स की संस्थापक राजकुमारी अमृत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आम भारतीयों को विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से धन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय विकास साझेदारों से संपर्क किया।

उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए संस्थान के निरंतर प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने आत्मसंतुष्टि एवं ठहराव के विरूद्ध आगाह भी आगाह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ हमें बदलना है और प्रगति करना है। हमें बदलते हुए विश्व में पीछे नहीं छूट जाना चाहिए।’’

कोविड-19 संकट के दौरान संस्थान की भूमिका की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि एम्स ने कोविड-19 संकट के दौरान मरीज देखभाल, अनुसंधान एवं शिक्षा में बड़ा योगदान दिया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘भीतर तक हिला देने वाली इस महामारी से हम जब उबर रहे हैं तो हमें एम्स बिरादरी द्वारा रोजाना के स्तर पर की जाने वाली जद्दोजहद को भी याद रखना चाहिए। हमारे चिकित्सक हमारे असली नायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता