लाइव न्यूज़ :

एम्स,कल्याणी में जनवरी में सीमित स्तर पर ओपीडी सेवा होगी शुरू : कार्यकारी निदेशक

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:52 IST

Open in App

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 28 दिसंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) अगले साल जनवरी से सीमित स्तर पर काम करने लगेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

एम्स, कल्याणी के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) रामजी सिंह ने बताया कि मेडिसिन, सर्जरी, महिला और प्रसूति विभाग, नेत्र रोग, ईएनटी, मनोरोग चिकित्सा विभाग और चर्म रोग विभाग जनवरी 2021 से काम करने लगेगा।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 से ओपीडी सेवा पूरी तरह आरंभ हो जाएगी।

कार्यकारी निदेशक ने कहा कि एम्स में मरीजों की भर्ती का विभाग (आईपीडी) 300 बेड के साथ सितंबर 2021 से शुरू होगा लेकिन यह निर्माण एजेंसी द्वारा नयी इमारत सौंपे जाने पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए बाद में बेड की संख्या बढ़ायी जाएगी।

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के मरीजों को ध्यान में रखते हुए एम्स कल्याणी का निर्माण किया गया है। मरीजों के तीमारदारों के लिए एक धर्मशाला भी बनायी जा रही है।

पिछले साल कल्याणी मेडिकल कॉलेज में एम्स, कल्याणी के एमबीबीएस के 50 छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के 125 छात्रों के दूसरे बैच के लिए जनवरी 2021 से एम्स कैंपस में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos