लाइव न्यूज़ :

एम्स की स्वास्थ्य टीम ने वकीलों के निकाय का चुनाव ऑनलाइन कराने की सलाह दी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने एससीबीए को सूचित किया कि एम्स की स्वास्थ्य सलाहकार टीम ने अपनी रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना के कारण कोविड-19 फैलने की आशंका को देखते हुए बार निकाय का चुनाव केवल ऑनलाइन कराने का सुझाव दिया है।

सहायक रजिस्ट्रार श्रीकांत जी पई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के मानद सचिव (कार्यवाहक) को पत्र लिखकर 30 जनवरी को एम्स की स्वास्थ्य परामर्श समिति की रिपोर्ट के बारे में सूचित किया है।

स्वास्थ्य परामर्श टीम ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक को लिखे पत्र का संदर्भ लेते हुए एम्स की टीम ने उच्चतम न्यायालय परिसर का दौरा किया और मामले पर वकीलों एवं अदालत के अधिकारियों से चर्चा की।’’

टीम ने कहा, ‘‘ बड़े पैमाने पर लोगों के इकट्ठा होने के मद्देनजर कोविड-19 का प्रसार होने की आशंका एवं ऑनलाइन माध्यम के सुरक्षित होने की व्यवाहरिकता को देखते हुए यह अनुशंसा की जाती है कि चुनाव केवल ऑनलाइन माध्यम से हो।’’

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने इससे पहले एससीबीए के प्रतिनिधियों से चुनाव कराने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय पर गौर करने का आह्वान किया था।

बार एसोसिएशन के कुछ नेताओं ने ऑनलाइन चुनाव का विरोध किया था और वे ऑनलाइन के साथ मतपत्र से भी मतदान करने का विकल्प चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि एससीबीए हर साल कार्यकारी समिति के सदस्यों के चुनने के लिए मतदान कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos