लाइव न्यूज़ :

एम्स की डॉक्टर उमा कुमार को बनाया गया राष्ट्रीय मेडिकल साइंस एकेडमी का फेलो

By अरविंद कुमार | Updated: August 8, 2021 13:54 IST

राष्ट्रीय मेडिकल साइंस एकेडमी की स्थापना 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसका काम स्वास्थ्य सेवा में सरकार की नीतियों को निर्धारित करने में सलाह और योगदान देना है।

Open in App

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रेमटलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर उमा कुमार को राष्ट्रीय मेडिकल साइंस एकेडमी का "फेलो" बनाया गया है। नीति आयोग के सदस्य डॉ बीके पाल ने शनिवार को उमा कुमार को एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय  मेडिकल साइंस परिषद  के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ए के गांगुली भी मौजूद थे।

श्रीमती कुमार को एक स्क्रॉल प्रदान कर उन्हें "फेलो" बनाया गया। 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस संस्था की स्थापना की थी जिसका काम स्वास्थ्य सेवा में सरकार की नीतियों को निर्धारित करने में सलाह और योगदान देना है। 

इसके सम्मानित फेलो में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल  कलाम विश्व स्वस्थ संगठन की पूर्व उप महानिदेशक एवं इस की पहली वैज्ञानिक डॉ सौम्या विश्वनाथन पद्मभूषण डॉक्टर केके तलवार और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव एवं एम्स के निदेशक डॉक्टर संदीप गुलेरिया आदि शामिल है।

इस संस्थान के पूर्व "मानद 'फेलों 'में सर्वश्री  जवाहरलाल नेहरू ,डॉक्टर बी सी राय इंदिरा गांधी डॉक्टर कर्ण  सिंह जैसे लोग भी शामिल रहे हैं। श्रीमती कुमार ने कोविडकाल में कोविड के मरीजो  के साथ साथ आर्थराइटिस के मरीजों को जागरूक बनाने में अपनी भूमिका बनाई है। 

गौरतलब है कि डॉ कुमार को कुछ साल पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सम्मानित किया था। वह डब्ल्यूएचओ की सलाहकार भी रही हैं और एम्स में रूमेटोलॉजी विभाग की स्थापना करने का उन्हें श्रेय जाता है।

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं