लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा- लगता है दिल्ली ने कोविड-19 के शीर्ष स्तर को छू लिया है

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:54 IST

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और वहां पर शीर्ष स्तर बाद में पहुंचेगा लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के बहुत ज्यादा प्रमाण नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कुछ इलाके शीर्ष स्तर को छू चुके हैं।"एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, दक्षिण के कुछ राज्यों, गुजरात के अहमदाबाद और मुंबई के मध्य भाग में भी मामले कम हो रहे हैं।एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘‘शीर्ष स्तर को छू लेने का यह मतलब नहीं है कि आप प्रयास कम कर दें।"

नयी दिल्लीएम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि रोजाना संक्रमण के घटते मामलों के मद्देनजर लगता है कि दिल्ली कोविड-19 के शीर्ष स्तर को छू चुकी है। हालांकि, उन्होंने महामारी से निपटने के प्रयासों में किसी भी तरह की ढिलाई के खिलाफ आगाह किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और वहां पर शीर्ष स्तर बाद में पहुंचेगा लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण के बहुत ज्यादा प्रमाण नहीं हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि शहरों में अति संक्रमित क्षेत्र हैं जहां पर मामले बढ़ रहे हैं और आशंका है कि उन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है।

इसलिए निषिद्ध क्षेत्रों में जोर शोर से कदम उठाने की जरूरत है । ’’ क्या देश में कोविड-19 शीर्ष स्तर को छू चुका है, इस पर गुलेरिया ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कुछ इलाके शीर्ष स्तर को छू चुके हैं। दिल्ली में भी ऐसा ही लगता है, जहां मामले घट रहे हैं। लेकिन कुछ इलाकों में शीर्ष स्तर पहुंचना बाकी है। कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं।

वे बाद में शीर्ष स्तर तक पहुंचेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण के कुछ राज्यों, गुजरात के अहमदाबाद और मुंबई के मध्य भाग में भी मामले कम हो रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष स्तर को छू लेने का यह मतलब नहीं है कि आप प्रयास कम कर दें।

भारत के बाहर कई शहरों में खासकर अमेरिका में जब लोगों को लगा कि शीर्ष स्तर अब बीत चुका है और उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करना या मास्क लगाना छोड़ा, इसी बीच फिर से मामले बढ़ने लगे।’’

गुलेरिया ने कहा कि मामले घटने पर भी संक्रमण को नियंत्रित करने और निषिद्धि क्षेत्र को लेकर कवायद के साथ ही अन्य निर्देशों का पालन करते रहना होगा । स्वास्थ्य मंत्रालय कई मौकों पर कह चुका है कि देश में कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी राजेश भूषण ने नौ जुलाई को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देश में सामुदायिक संक्रमण का चरण नहीं आया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह