लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते एम्स-दिल्ली की ओपीडी 22 अप्रैल से बंद होगी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी भौतिक ओपीडी सेवा को बंद करने और सामान्य मरीजों को भर्ती करने संबंधी सेवा को स्थगित करने का फैसला किया है, जिससे कि वायरस के प्रसार को रोका जा सके और संसाधनों को कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के उपचार में लगाया जा सके।

एम्स प्रशासन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार, 22 अप्रैल से भौतिक ओपीडी सेवा, विशेषज्ञता क्लिनिक और सभी केंद्रों में रोगियों की भौतिक परामर्श सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर टेली परामर्श सेवा पर जाने का निर्णय किया गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘कोविड-19 महामारी के सामुदायिक प्रसार की संभावना को कमतर करने की बढ़ती आवश्यकता तथा मौजूदा श्रमशक्ति और संसाधनों को कोविड-19 के संदिग्ध/पुष्ट मामलों के रोगियों के उपचार में इस्तेमाल करने के मद्देनजर तथा दिल्ली सरकार द्वारा घोषित पूर्ण कर्फ्यू संबंधी स्थिति पर विचार करते हुए यह निर्णय किया गया है।’’

प्रशासन ने कहा कि इसके अलावा सामान्य रोगियों को भर्ती करने संबंधी बिस्तरों का इस्तेमाल गंभीर रूप से बीमार आपातकालीन/अर्ध आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए करने संबंधी आवश्यकता के मद्देनजर एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में सामान्य और निजी वार्ड में सामान्य रोगियों को भर्ती करने की सेवा को तत्काल दो सप्ताह की अवधि के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय किया गया है।

इसने कहा कि इस अवधि के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

परिपत्र में कहा गया है कि ऐसे रोगियों को भर्ती करने की सेवा जारी रहेगी जो आपातकालीन स्थिति वाले मरीज हैं और जिन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती होने की आवश्यकता है या ऐसे रोगी जिन्हें आपातकालीन/अर्ध आपातकालीन स्थिति के चलते निजी वार्ड में भर्ती होने का परामर्श दिया गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘...ईएचएस रोगियों को चिकित्सा आवश्यकता के अनुरूप भर्ती करने संबंधी सेवा जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos