मरीज को राहत, AIIMS दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं करानी होगी Corona जांच

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2022 16:46 IST2022-02-09T16:45:13+5:302022-02-09T16:46:39+5:30

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,46,198 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,010 पर पहुंच गई।

AIIMS Delhi announces discontinue routine COVID-19 testing prior inpatient hospitalization and surgeries | मरीज को राहत, AIIMS दिल्ली में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं करानी होगी Corona जांच

कोविड परीक्षण बंद करने की घोषणा की है। 

Highlightsकोविड-19 जांच की संख्या 48,792 है।दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।मंगलवार को साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नई दिल्लीःदिल्लीएम्स ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित कोविड परीक्षण बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये और महामारी से 12 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार संक्रमण दर गिरकर 2.28 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,46,198 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,010 पर पहुंच गई। इसके अनुसार एक दिन पहले की गई कोविड-19 जांच की संख्या 48,792 है। गत 13 जनवरी को मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

Web Title: AIIMS Delhi announces discontinue routine COVID-19 testing prior inpatient hospitalization and surgeries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे