लाइव न्यूज़ :

एम्स भुवनेश्वर दो ईसीएमओ मशीन स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जून अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर गंभीर कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए दो ईसीएमओ मशीनों की खरीद करेगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गयी है जबकि ईसीएमओ उपचार की एक आवश्यकता बहुत बढ़ गयी है विशेष रूप से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित गंभीर कोविड रोगियों के लिए। ऐसे मामलों में कई बार रोगियों को ओडिशा से हवाई मार्ग के जरिये अन्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक सच्चिदानंद मोहंती ने एक बयान में कहा कि एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) मशीनों की खरीद के लिए एक खरीद ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है।

मोहंती ने कहा, "उम्मीद है कि पहली ईसीएमओ मशीन इस महीने के अंत में स्थापित की जाएगी, जैसा कि आपूर्तिकर्ता ने पुष्टि की है।"

अधिकारी ने कहा कि ईसीएमओ मशीनें गंभीर कोविड रोगियों और आईसीयू में भर्ती अन्य लोगों के इलाज के लिए होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल