लाइव न्यूज़ :

कोझीकोड आने वाले एआईई के विमान को कोच्चि में उतारा गया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:19 IST

Open in App

कोच्चि, 11 अप्रैल रियाद से कोझीकोड आने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस (एआईई) के विमान के टायरों में एक में पायलट को खराबी का पता चलने पर उसका मार्ग बदलना पड़ा और उसे रविवार तड़के यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उड़ान एआईई आईएक्स1322 में 180 यात्री सवार थे और कोच्चि हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित ढंग से उतारे जाने के बाद इसका वह टायर फट गया जिसमें खराबी थी।

सूत्रों ने बताया कि पायलट ने जब टायर में किसी खराबी को देखा तो उन्होंने उसे कोच्चि हवाई अड्डे ले जाने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि कोच्चि हवाई अड्डे पर विमान उतारे जाने का फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया।

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य में सबसे बड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को कोझीकोड ले जाने के लिए सुबह किसी अन्य विमान की व्यवस्था की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र