लुधियाना में पाकिस्तान की गुप्तचर कर्मी का सहयोगी गिरफ्तार: पुलिस
By भाषा | Updated: September 14, 2021 00:11 IST2021-09-14T00:11:37+5:302021-09-14T00:11:37+5:30

लुधियाना में पाकिस्तान की गुप्तचर कर्मी का सहयोगी गिरफ्तार: पुलिस
लुधियाना, 13 सितंबर पाकिस्तान की एक महिला गुप्तचर कर्मी के लिये रक्षाकर्मियों को हनी ट्रैप में फंसाने का काम करने वाले लुधियाना के एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लुधियाना के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि गांव उची दाउद के जसविंदर सिंह को जोधपुर स्थित वायु सेना की खुफिया इकाई द्वारा प्रदान की गई गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
लुधियाना पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान, जसविंदर सिंह का महिला से संपर्क में पाया गया जिसने खुद को बठिंडा की जसलीन बराड़ के रूप में पेश किया था।
उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप चैट में सात रक्षा कर्मियों और महिला के बीच संपर्क की पुष्टि हुई है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त ने कहा कि व्हाट्सएप चैट का और विश्लेषण किया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।