लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2022 तक नये इंजीनियरिंग कॉलेज के लिये आवेदन नहीं स्वीकार करेगी एआईसीटीई : सहस्रबुद्धे

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) वर्ष 2022 तक नये इंजीनियरिंग संस्थान स्थापित करने के लिये कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं करेगा, हालांकि आकांक्षी जिलों में उभरते क्षेत्रों में ऐसे आवेदनों को मंजूरी दी जा रही है।

एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि इंजीनियरिंग के विभिन्न कार्यक्रमों में काफी सीट खाली रहने और भविष्य की संभावित मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया।

उन्होंने बताया कि यह तय किया गया कि वर्ष 2022 तक नये इंजीनियरिंग संस्थान स्थापित करने के लिये कोई नया आवेदन नहीं स्वीकार किया जायेगा, हालांकि आकांक्षी जिलों में उभरते क्षेत्रों में नये इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दी जा रही है।

एआईसीटीई के अनुसार, ऐसे संस्थानों को भी मंजूरी दी जा रही है, जहां उभरते क्षेत्रों में इंजीनियरिंग को नये कार्यक्रम के रूप में जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा ऐसे संस्थानों को भी मंजूरी दी जा रही है जहां राज्य सरकारें अत्यधिक रोजगारपरक व्यावसायिक विषयों में इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू करना चाहती हैं।

परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में निजी/सरकारी कॉलेजों में खाली रह गई सीटों एवं एआईसीटीई द्वारा रद्द की गई सीटों की कुल संख्या 1,86,244 थी, जबकि वर्ष 2020-21 में यह 2,29,955 रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह