लाइव न्यूज़ :

एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य तकनीकी संस्थानों से उनके पास उपलब्ध खेल सुविधाओं का विवरण मांगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कदम तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के बेहतर प्रदर्शन के मद्देनजर, खेल के बुनियादी ढांचे के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उठाया गया है।

एआईसीटीई के नीति एवं शैक्षणिक योजना ब्यूरो के निदेशक कर्नल ए श्रीनाथ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''तकनीकी संस्थान भारत में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक, 2021 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के विश्वसनीय प्रदर्शन के मद्देनजर संस्थान भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर सकते हैं।''

उन्होंने कहा, ''शिक्षा मंत्रालय भारतीय संस्थानों में उपलब्ध खेल सुविधाओं के मुद्दे पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ चर्चा करना चाहता है। साथ ही वह चाहता है कि आपके संस्थान में उपलब्ध खेल अवसंरचनाओं के बारे में विवरण प्रदान किया जाए।''

संस्थानों से मांगी गई जानकारी में खेल के मैदानों की संख्या, खेल परिसर की उपलब्धता, व्यायामशाला या फिटनेस सेंटर, इनडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और योग केंद्र शामिल हैं। संस्थानों को वहां पढ़ने वाले छात्रों और खेल में शामिल लोगों का ब्योरा भी मुहैया कराने को कहा गया है।

भारत ने इस साल ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते। पैरालिंपिक में भी, भारतीय एथलीटों ने अब तक सबसे अधिक 19 पदकों के साथ इतिहास रचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह