लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक की कमान फिर पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी के हाथों में

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:29 IST

Open in App

चेन्नई, छह दिसंबर अन्नाद्रमुक के नेता ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी को सोमवार को क्रमश: पार्टी के संयोजक और संयुक्त संयोजक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह पार्टी में नेतृत्व के शीर्ष पद हैं।

दोनों नेताओं को सांगठनिक चुनावों में पहली बार सर्वसम्मति से चुना गया जबकि इससे पहले उन्हें संयोजक और सह-संयोजक के पद पर 2017 में पार्टी की महापरिषद की बैठक में नियुक्त किया गया था।

दो शीर्ष पदों के लिये संगठनात्मक चुनावों के नतीजों की घोषणा करते हुए पार्टी के निर्वाचन अधिकारी सी पोन्नायन ने कहा कि पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को क्रमश: संयोजक और संयुक्त संयोजक के पद पर बिना किसी चुनौती के सर्वसम्मति से चुना गया।

नतीजों की घोषणा के फौरन बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले दो शीर्ष नेताओं ने अन्नाद्रमुक के प्रतीक, पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन और दिवंगत सुप्रीमो जे जयललिता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी के सांगठनिक सचिव की जिम्मेदारी भी संभालने वाले पोन्नायन ने कहा कि सिर्फ पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी द्वारा पार्टी के दो शीर्ष पदों के लिये आवेदन प्राप्त हुए थे और उन्हें पार्टी के नियमों के अनुरूप पाया गया।

उन्होंने कहा, “इसलिए पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को संयोजक और संयुक्त संयोजक के पद पर चुनाव लड़े बिना सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू