अन्नाद्रमुक अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती को लेकर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:12 IST2021-10-06T18:12:48+5:302021-10-06T18:12:48+5:30

AIADMK will organize events throughout the year to mark the golden jubilee of its establishment | अन्नाद्रमुक अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती को लेकर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करेगा

अन्नाद्रमुक अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती को लेकर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करेगा

चेन्नई, छह अक्टूबर अन्नाद्रमुक 17 अक्टूबर से अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती (2021-22) के उपलक्ष्य में पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करेगा। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल ने बुधवार को यह घोषणा की।

पार्टी के संस्थापक एम जी रामचंद्रन की प्रशंसा करते हुए अन्नाद्रमुक ने कहा कि 'क्रांतिकारी नेता' एम जी रामचंद्रन ने 1972 में न्याय व धर्म को कायम रखने और 'बुरी ताकत' के शासन को हटाने के लिए पार्टी की स्थापना की थी।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पन्नीरसेल्वम और सह-समन्वयक के पलानीस्वामी ने एक बयान में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से 'ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती' को खुशी व जश्न के साथ मनाने की अपील की।

बयान में कहा गया कि इस मौके पर दिवंगत मुख्यमंत्रियों एमजीआर और जे जयललिता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाना चाहिए। साथ ही पार्टी के झंडे पूरे तमिलनाडु और अन्य राज्यों में फहराए जाने चाहिए।

अन्नाद्रमुक नेताओं ने कार्यक्रमों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिये जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AIADMK will organize events throughout the year to mark the golden jubilee of its establishment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे