लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने शशिकला से संपर्क करने वालों को दी चेतावनी, पनीरसेल्वम उप नेता चुने गए

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:25 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जून अन्नाद्रमुक ने पार्टी से बाहर की गयीं वी के शशिकला से किसी भी तरह का संवाद करने वाले नेताओं को अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रति सोमवार को चेताया। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक ने प्रवक्ता वी पुगाझेंधी समेत 17 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी से बाहर किए गए नेताओं के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने पूर्व अंतरिम महासचिव वी के शशिकला से बात की थी। चेन्नई में अन्नाद्रमुक मुख्यालय में पार्टी के विधायकों की बैठक की गयी। इसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कड़ी कार्रवाई के प्रति चेताया गया और पार्टी के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम को विधानसभा में विपक्ष का उप नेता चुना गया। अन्नाद्रमुक के सह-समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को 10 जून को विपक्ष का नेता चुना गया था।

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में अन्नाद्रमुक के विधायकों ने सोशल मीडिया पर शशिकला और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं से जुड़े ‘लीक फोन कॉल’ मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। शशिकला ने कथित तौर पर कहा था कि वह निकट भविष्य में पार्टी में वापसी करेंगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शशिकला की टेलीफोन पर हुई बातचीत को ‘‘नौटंकी’’ बताते हुए अन्नाद्रमुक ने कहा कि पार्टी ‘‘एक परिवार की महत्वाकांक्षा’’ के लिए बर्बाद नहीं हो सकती।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘हमने जयललिता का कार्यकाल पूरा करते हुए उन लोगों के मंसूबे पर पानी फेर दिया जो सोच रहे थे कि (जयललिता के निधन के बाद) तमिलनाडु में अराजकता फैल जाएगी। अन्नाद्रमुक गठबंधन ने सभी साजिशों को नाकाम करते हुए और लोगों के समर्थन से 75 सीटों पर जीत हासिल की।’’ इसमें कहा गया, ‘‘वह (शशिकला)’ पार्टी पर कब्जा करना चाहती हैं और कुछ लोगों से बात कर नौटंकी कर रही हैं।’’ बाद में एक बयान में अन्नाद्रमुक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 17 कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे