लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:28 IST

Open in App

चेन्नई,16 अक्टूबर तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार राज्य के 23 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अनुरोध किया।

अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ पनीरसेलवम ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि 11 अक्टूबर को दो यांत्रिक नौकाओं से तमिलनाडु के नागपट्टिनम से मछली पकड़ने समुद्र में गये मछुआरों को दो दिन बाद श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई और उन्हें कराईनगर नौसेना बेस ले जाया गया तथा बंदी के तौर पर रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई नौसना की कार्रवाई निंदनीय है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका की नौसना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार किये जाने और हिरासत में रखा जाना चिंता पैदा करने वाला है तथा मछुआरों को निरंतर श्रीलंकाई नौसना के हमले का डर रहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपसे इस गंभीर चिंता वाले मुद्दे में हस्तक्षेप करने तथा तमिलनाडु के 23 मछुआरों सहित उनकी नौकाओं को छुड़ाना सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!