अन्नाद्रमुक ने चुनाव आयोग से द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:45 IST2021-10-03T22:45:04+5:302021-10-03T22:45:04+5:30

AIADMK urges EC to take action against DMK workers | अन्नाद्रमुक ने चुनाव आयोग से द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

अन्नाद्रमुक ने चुनाव आयोग से द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

चेन्नई, तीन अक्टूबर तमिलनाडु में प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने नमक्कल जिले में द्रमुक के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी ग्रामीण निकाय चुनावों में वोट हासिल करने के लिए सरकारी प्रतीकों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को राज्य चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अन्नाद्रमुक के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की कि नमक्कल जिला पंचायत के एक वार्ड में द्रमुक पदाधिकारियों ने सरकारी विभागों का दुरुपयोग करके और लोगों को नकद लाभ का झूठा वादा करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।

अन्नाद्रमुक ने कहा कि सत्ताधारी दल लोगों में झूठ का प्रचार कर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

अन्नाद्रमुक की कानूनी शाखा के संयुक्त सचिव आर एम बाबू मुरुगावेल ने चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में कहा कि द्रमुक कार्यकर्ताओं के इन कार्यों को तुरंत रोका जाना चाहिए और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाने चाहिए। मुरुगावेल ने अपनी पार्टी की शिकायत का समर्थन करने के लिए चुनाव आयोग को वीडियो क्लिप भी सौंपे।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के नौ पुनर्गठित जिलों में छह और नौ अक्टूबर को दो चरणों में ग्रामीण निकाय चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AIADMK urges EC to take action against DMK workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे