लाइव न्यूज़ :

हवाई हमलों को लेकर पनीरसेल्वम ने पीएम मोदी को बताया नरसिंह अवतार 

By भाषा | Updated: March 2, 2019 05:05 IST

पनीरसेल्वम ने कहा कि मोदी आतंकवाद की धमकियों के सामने नहीं झुके और इसके बदले उन्होंने नरसिंह अवतार लिया। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘आतंकवाद की धमकियों के सामने झुके बिना मोदी ने नरसिंह अवतार लिया और सैंकड़ों आतंकवादियों का सफाया कर दिया, जिसकी विश्व ने सराहना की।’’ 

Open in App

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान विष्णु के अवतार से की और कहा कि मोदी ने नरसिंह अवतार लिया है। इसके साथ ही पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान में हवाई हमलों को लेकर प्रधानमंत्री की सराहना की।

पनीरसेल्वम ने कहा कि मोदी आतंकवाद की धमकियों के सामने नहीं झुके और इसके बदले उन्होंने नरसिंह अवतार लिया। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘आतंकवाद की धमकियों के सामने झुके बिना मोदी ने नरसिंह अवतार लिया और सैंकड़ों आतंकवादियों का सफाया कर दिया, जिसकी विश्व ने सराहना की।’’ 

इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में रेल तथा सड़कों की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। उपमुख्यमंत्री ने साहसिक और निर्णायक तरीके से बाहरी खतरों से मुकाबला करने में मोदी की ‘‘मजबूत और दृढ़ नेतृत्व’’ की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे दृढ़ कदम आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के लिए चेतावनी भरे संकेत थे। पलानीस्वामी ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए मोदी के साहसिक और निर्णायक कदमों की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों की ओर से, मैं आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने के लिए साहसिक और निर्णायक उपायों को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।’’ 

मुख्यमंत्री ने मोदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पूरा देश और तमिलनाडु आपके पीछे खड़ा है।’’ उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 19 फरवरी को भाजपा के साथ चुनावी समझौता किया था। उसके बाद यह पहला मौका था जब अन्नाद्रमुक के शीर्ष दो नेता एक आधिकारिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों