लाइव न्यूज़ :

नीट को लेकर अन्नाद्रमुक ने स्टालिन पर निशाना साधा, चुनावी वादा पूरा करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:59 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जुलाई अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी ने बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि द्रमुक सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु को इस राष्ट्रीय परीक्षा के दायरे से बाहर रखने के संबंध में किए गए वादे को पूरा करने के लिए कदम उठाए।

पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान स्टालिन ने सत्ता में आने के 24 घंटे के अंदर नीट को समाप्त करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की तारीख की घोषणा उन छात्रों के लिए झटका साबित हुई, जिन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वादे पर भरोसा करते हुए परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की थी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने द्रमुक पर नीट को ''चुनावी नौटंकी'' के तौर पर उपयोग करने और इस मुद्दे को लेकर ''अम्मा की सरकार'' के खिलाफ ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष में रहने के दौरान द्रमुक ने तमिलनाडु को नीट के दायरे से बाहर रखने के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए कई बार राज्य की तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार पर प्रहार किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस