लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा में अन्नाद्रमुक ने चुनावी वादों को लेकर द्रमुक सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:27 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जून तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने मंगलवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ द्रमुक पर उसके चुनावी वादों और निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर निशाना साधा जबकि सरकार ने कहा कि वादा पूरा किया जाएगा और कीमतें कम करने के लिए पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

अन्नाद्रमुक के पोलाची वी जयरामन ने द्रमुक के कई चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमवार को सदन में हुए राज्यपाल के अभिभाषण में उन्हें पूरा करने का कोई जिक्र नहीं है।

उन्होंने जिन चुनावी वादों का उल्लेख किया, उनमें वृद्धावस्था पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करना, छात्रों द्वारा लिए गए ऋण को माफ करना और परिवार की महिला मुखिया को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता और पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में क्रमशः पांच रुपये और चार रुपये की कटौती करना शामिल हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए, सदन के पूर्व उपाध्यक्ष जयरामन ने कहा कि सरकार को आगामी बजट सत्र में वादों को पूरा करने के बारे में बताना चाहिए।

उन्होंने बताया कि किसानों के फसली ऋण माफी की रसीद/प्रमाण पत्र का वितरण नहीं किया गया है।

जयरामन ने दावा किया कि सीमेंट और स्टील जैसी निर्माण सामग्री की कीमत बढ़ गई है और सीमेंट की एक बोरी की कीमत अब लगभग 350 रुपये से 550 रुपये हो गई है।

फरवरी में, अन्नाद्रमुक सरकार ने 12,110 करोड़ रुपये की फसल ऋण माफी योजना शुरू की थी।

सदन में इस बीच, हस्तक्षेप करते हुए उद्योग मंत्री थंगम थेनारासु ने कहा कि निर्माण सामग्री की कीमत में समय के साथ वृद्धि हुई है और मार्च में, अन्नाद्रमुक सरकार के दौरान सीमेंट के एक कट्टे की कीमत 470 रुपये थी, और जब यह लगभग 490 रुपये तक पहुंच गयी, तो मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निर्देश पर कीमतों को कम करने के लिए कार्रवाई की गई और सीमेंट व स्टील निर्माताओं सहित उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos