लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने किया चुनाव आयोग से अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में चुनाव कराने का अनुरोध

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:16 IST

Open in App

चेन्नई, 21 दिसंबर तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह अगले साल अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाए। आयोग ने यहां राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक में विचार-विमर्श किया था।

मुख्य विपक्षी दल द्रमुक और अन्य दलों ने राज्य में एक चरण में चुनाव कराने की की मांग की है ।

भारतीय निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा के नेतृत्व वाला दल अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिये यहां दो दिवसीय दौरे पर आया है। प्रदेश विधानसभा का मौजूदा पांच साल का कार्यकाल अगले साल 24 मई को खत्म हो रहा है।

विधानसभा चुनावों के लिये अगले साल के शुरू में घोषणा होने की उम्मीद है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष और अन्नाद्रमुक की चुनावी शाखा के सचिव पोल्लाची वी जयरामन ने कहा कि मतदाताओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिये पार्टी ने आयोग से चुनाव अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में कराने का अनुरोध किया।

बैठक में द्रमुक का प्रतिनिधित्व पार्टी सांसद और संगठन सचिव आर एस भारती ने किया। उन्होंने आयोग से एक चरण में चुनाव कराने का अनुरोध किया।

माकपा ने भी आयोग से एक चरण में चुनाव कराने व कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल